Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार विकास मित्र नई भर्ती 2025 – आवेदन कैसे करें

Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा सुपौल जिले में संविदा आधार पर विकास मित्र के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा को पूरा करना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारी देंगे।

Bihar Vikas Mitra Bharti 2025 Overview

पोस्ट का प्रकारनौकरी भर्ती (Job Vacancy)
आर्टिकल का नामबिहार विकास मित्र भर्ती 2025
विभाग का नामबिहार महादलित विकास मिशन
पद का नामविकास मित्र
कुल रिक्तियां01 पद
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsupaul.nic.in

Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: आवेदन तिथियां

प्रक्रियातिथि
आवेदन प्राप्त करना07 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक
औपबंधिक मेधा सूची तैयार करना और प्रकाशन30 अप्रैल 2025
मेधा सूची पर आपत्ति प्राप्त करना और निराकरण30 अप्रैल 2025 से 07 मई 2025 तक
चयन सूची का प्रकाशन15 मई 2025
नियोजन पत्र वितरण और शपथ ग्रहण उन्मुखीकरण22 मई 2025

Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: पदों का विवरण

नगर परिषद का नामवार्ड संख्याजाति बहुलताकोटिरिक्त पदों की संख्या
सुपौल16मुसहरअन्य01

Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: चयन की पात्रता

चयन मापदंडविवरण
पात्रतामहादलित परिवार जाति बहुलता वाले आवेदक
निवास स्थानसंबंधित पंचायत/वार्ड समूह (कलस्टर) (शहरी) के निवासी
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यतामैट्रिक या समकक्ष
वैकल्पिक योग्यता1. नन-मैट्रिक, 2. नौवीं पास, 3. आठवीं पास, 4. सातवीं पास, 5. छठवीं पास, 6. पांचवीं पास (क्रमानुसार चयन)
उच्चतर योग्यतामैट्रिक से अधिक योग्यता का कोई अतिरिक्त लाभ नहीं
चयन प्रक्रियामैट्रिक या समकक्ष में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले का चयन
प्रतिशत समान होने की स्थितिअधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी

आयु सीमा

आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।

Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: जाति बहुलता

महादलित वर्ग की जातियों में से किसी एक जाति को जनसंख्या बहुलता के आधार पर चयन किया गया है। यह निर्धारण संबंधित पंचायत/वार्ड समूह (शहरी) में सबसे अधिक जनसंख्या वाली महादलित जाति के आधार पर किया गया है। विकास मित्र का चयन केवल उसी पंचायत/वार्ड से किया जाएगा, जहां रिक्ति उपलब्ध होगी।

Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: मानदेय

मानदेय का भुगतान बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा निर्धारित दर के अनुसार किया जाएगा।

Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: नियोजन की अवधि

विकास मित्र का नियोजन 60 वर्ष तक के कार्य के लिए अनुबंध के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकतानुसार पुनः नियोजन भी किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा और उसे सही प्रकार से भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेज़ के साथ नगर परिषद कार्यालय, सुपौल में जमा करना होगा।

आवेदन जमा करने का स्थान:

नगर परिषद कार्यालय, सुपौल

आवेदन जमा करने का समय:

07 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 (कार्यदिवस) तक, सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।

अपने जिले की भर्ती कैसे चेक करें?

यदि आप अपने जिले की विकास मित्र भर्ती की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अपने जिले के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा और नोटिस सेक्शन में चेक करना होगा।

भर्ती की जानकारी इस प्रकार चेक करें:

  1. सबसे पहले अपने जिले के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  2. “नोटिस” या “भर्ती (Recruitment)” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. वहां पर विकास मित्र भर्ती 2025 से संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
  4. नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और पूरी जानकारी पढ़कर आवेदन करें।

नोट: अगर आप विकास मित्र के पद पर भर्ती होना चाहते हैं, तो बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा सुपौल जिले में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस अवसर का लाभ उठाकर आप आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

notificationnic portal | iprd portal
official websaitClick here
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025
Scroll to Top